शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ दिनांक 14.09.2024 को हुआ। जिसके तहत् विभिन्न जागरुकता गतिविधियाँ 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक की जानी है। इसके अन्तर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

18 सितम्बर को काव्य पाठ तथा 19 सितम्बर को प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। आयोजन में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पान वाले विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम प्रभारी डाॅ.ललिता राय ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा 2024 के अन्तर्गत इन प्रतियोगिताओं के अलावा वृक्षारोपण (एक पौधा माँ के नाम) परिसर में तथा

गोदग्राम रिछाड़िया में किया जायेगा। शासन की स्वच्छता पखवाड़े की योजना का उद्देश्य पूर्ण करने के लिये हमें स्वयं से शुरुआत करनी होगी जब हम सभी स्वच्छता का ध्यान रखेंगे तो देश अवश्य पूर्ण स्वच्छ होगा। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. अबेका खरे, सुश्री वैशाली रामटेके, श्री नफीस अहमद, श्री कृपाल विश्वकर्मा, सुश्री शिवानी मालवीय, डाॅ.बेला सुराणा, श्री जगदीश नागले, डाॅ.मेघा जैन, कु.दीक्ष सूर्यवंशी, श्री रामेश्वर अहीके एवं कु.लक्ष्मी विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Comment