श्वेतांबर जैन समाज आष्टा के समाजसेवी गुलाबचंद सुराणा का आकस्मिक निधन,अपूरणीय क्षति

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा:- हसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी एवं श्री श्वेतांबर जैन श्रीसंघ के वरिष्ठ सदस्य एवं किराना व्यापारी गुलाबचंद सुराणा का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट पर किया गया। उनके छोटे भाई दिनेश सुराणा, उमेश सुराणा एवं पुत्र सौरभ सुराणा ने उन्हे अंतिम मुखाग्नी दी।

उनके निधन पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, विजय देशलहरा, प्रदीप प्रगति, मित्रगण शैलेष राठौर, गोपाल सोनी, सुनिल प्रगति, पं. लखनलाल शर्मा, नरेन्द्र पोरवाल, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, संजय सुराणा, नितेश सुराना, स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष लोकेन्द्र बनवट, गंज मंदिर अध्यक्ष नगीन वोहरा, अभिषेक सुराना, सी.के. जैन, मनोज तिवारी ने श्रृदांजली दी।

उनके अंतिम संस्कार में वरिष्ठ समाजसेवी विजय देशलहरा, पत्रकार सुशील संचेती, श्वेताम्बर श्री संघ के अध्यक्ष पवन सुराणा, सुरेश सुराना, शेषनारायण मुकाती, अशोक रांका, निर्मल राकां, राजा पारख, निर्मल देशलहरा, प्रदीप धारीवाल, आलोक बोहरा, पियुष देशलहरा, दिनेश कोठारी, अभय देशलहरा, प्रदीप सिंगी सहित सैकडो लोग सम्मिलत हुए।

Leave a Comment