रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
आष्टा नगर में नवरात्रि पर्व पर शास्त्री कॉलोनी स्थित परसराम परिसर में नवरात्रि महापर्व पर मां जगत जननी मां अंबे की आराधना करते हुए नौ देवियों को साक्षात मानकर कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हिंदू सनातन धर्म के ग्रंथों में उल्लेख है कन्याएं स्वयं देवी का रूप है कन्या पूजन से मां जगत जननी जगदंबे प्रसन्न होती है इस अवसर पर श्रीमती पार्वती परसराम कुशवाहा ,श्रीमती पूजा सुशील कुशवाहा, श्रीमती हेमलता मनोज कुशवाहा,

अखिल भारतीय कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने छोटी-छोटी कन्याओं के पैरों में मावड़ लगाकर व चुनरी उड़कर कन्याओं की पूजन की परसराम कुशवाहा परिवार ने स्नेह पूर्वक कन्याओं को भोज कराया एवं सभी कन्याओं को उपहार भेंट कर पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

