नवरात्रि के अंतिम दिन विधायक पहुचे क्षेत्र की विभिन्न मातारानी के दरबारों मे

ग्राम भंवरा, कर्मनखेड़ी,सिद्दीकगंज में महाआरती में हुए शामिल

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । नवरात्रि महापर्व के अंतिम दिन नवमी पर आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंवरा में माँ इलाही माता जी,कर्मनखेड़ी में माँ आशापुरी के मंदिर,सिद्दीकगंज में माताजी के यह हुई महाआरती में शामिल हुए। शक्ति की देवी मातारानी के दरबार मे हुई महाआरती पूजन,भक्ति,भजन आदि में शामिल हुए एवं क्षेत्र में सर्वत्र सुख शांति और समृध्दि रहे की कामना की।

आज ग्राम कर्मनखेड़ी में माँ आशापुरी के दरबार में महानवमी के पावन दिवस पर मातारानी के दर्शन किये। भवरा में प्रातः 5 बजे मॉ इलाही माता जी के दरबार मे पहुच कर हजारों भक्तों की उपस्तिथि में महा आरती में शामिल हो कर माता रानी के दर्शन कर वंदन किया। विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने माता रानी के चरणों मे यही विनती की की सबके जीवन में उल्लास बनाए रखें,सभी ओर सुख शांति समृद्धि हो।

Leave a Comment