विधानसभा के नीलगिरी सभा कक्ष में याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक हुई।

आष्टा विधायक हुए शामिल, पेंडिंग आवेदनों,याचिकाओं का हुआ प्रति परीक्षण

विधानसभा के नीलगिरी सभा कक्ष में याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक में आष्टा विधायक हुए शामिल, पेंडिंग आवेदनों,याचिकाओं का हुआ प्रति परीक्षण

आष्टा । मप्र विधानसभा की याचिका एवं अभ्यावेदन समिति की बैठक विधानसभा के नीलगिरी सभा कक्ष में सम्पन्न हुई। उक्त समिति के मनोनीत सदस्य के रूप में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर भी शामिल हुए। आज भोपाल में उक्त समिति की बैठक में लम्बे समय से पेंडिंग चले आ रहे 39 अभ्यावेदन एवं करीब 50 याचिकाओं का समिति के सभापति मंत्री श्री हरदीपसिंह डांग की अध्यक्षता में समीक्षा एवं विभागों से आई जानकारियों का प्रति परीक्षण किया गया एवं कई पर निर्णय लिये गये। बैठक में जिन विभागों से जानकारियां नही आई उनके प्रमुखों को तत्काल जानकारियां प्रस्तुत करने को कहा गया है। करीब 2 घंटे चली उक्त समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा एवं आई जानकारियों का परीक्षण कर निर्देश दिये।

Leave a Comment