रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में तीन दिवसीय युवा उत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डाॅ. पुष्पलता मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर लिया गया। छात्र कृतिक जोशी के द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गयी। युवा उत्सव के प्रथम दिन वक्तृता, वाद विवाद, शास्त्रीय एकल गायन व शास्त्रीय एकल वादन प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुई। वक्तृता का विषय था ‘‘डिजीटल इंडिया’’ इस विषय पर विद्यार्थियों ने डिजीटल इंडिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साक्षा की व इससे होने वाले लाभों का भी वर्णन किया। वाद-विवाद का विषय नई शिक्षा नीति 2020 या नई शिक्षा नीति के प़क्ष व विपक्ष में छात्र/छात्राओं ने अपना पक्ष रखा। कार्यक्रम के आरंभ में प्रभारी प्राचार्य ने विद्यार्थियों विद्यार्थियों को इस तीन दिवसीय उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी डाॅ.ललिता राय ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 11, 12 एवं 13 नवम्बर को अन्तर महाविद्यालय जिला स्तर पर भाग लेंगे। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों 05, 06 एवं 07 दिसम्बर को अन्तर जिला विश्वविद्यालय स्तर पर भाग लेंगे।

विश्वविद्यालय स्तर चयनित विद्यार्थी 18, 19 एवं 20 दिसम्बर को अन्तर विश्वविद्यालय राज्य स्तर पर भाग लेंगे। कार्यक्रम में डाॅ.अबेका खरे, श्री जगदीश नागले व महाविद्यालय के समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा। युवा उत्सव को लेरक छात्र/छात्राओं में भी बहुत उत्साह देखा गया।गणतंत्र दिवस परेड में चयन एन.एस.एस.पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2024 में भागीदारी करने वाले सीहोर जिले के स्वयंसेवको का जिला स्तरीय चयन दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को श्री सत्य सांई प्रोद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय सीहोर में सम्पन्न हुआ। शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा से राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक अंकित मालवीय व आरती गोस्वामी दो विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे और दोनो की विद्यार्थी का चयन हुआ। महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य पुष्पलता मिश्रा व समस्त स्टाॅफ ने दोनो विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित् की। प्रभारी प्राचार्य ने इस अवसर पर कहा कि ये हमारे महाविद्यालय के लिये बहुत ही गौरवशाली क्षण है। आप इसी तरह महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहे मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ है।

