मीडिया की खबर का हुआ असर, खाद्य अधिकारी ने लिए सेंपल

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

दो दिन से मीडिया में आ रही खबर का असर हुआ आज दिनांक को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आष्टा स्वाति मिश्रा के निर्देशानुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रेशमा भाबोर, खाद सुरक्षा अधिकारी कृति मालवीय सीहोर की संयुक्त दल द्वारा नगर की प्रमुख मिठाई दुकानें एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच की।

इनमें प्रमुख रूप से

कृष्णा डेरी (मावा, घी, पनीर के सैंपल), बीकानेर स्वीट्स (मावा बर्फी, बेसन लड्डू सैंपल), महावीर मावा भंडार (मेवाड़ा)बस स्टैंड (1 गैस सिलेंडर जप्त एवं मावा का सैंपल), महावीर मावा भंडार जैन (सोनपपड़ी, मलाई बर्फी, रसगुल्ले , पेड़ा सैंपल) का निरीक्षण एवं जांच की गई।कार्यवाही निरंतर जारी रहना चाहिए अभी लंबी खबर आना बाकी हे।

नगर के मध्य से एक कारखाने से सारे शहर में मिठाई ले जाते व्यापारी दिखाई देते हैं । राग घी की लंबी खेप आष्टा में खपाई जा रही है। मीठे मावे के नाम से भी बहुत मावा आष्टा में आ रहा हे।

Leave a Comment