दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए बाजार आवागमन व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस द्वारा जारी की सूचना

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

दीपावली से पहले यातायात पुलिस आष्टा द्वारा बाजार व्यवस्था के लिए यातायात प्लान एवं व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था बनाई है। जिससे बाजार में खरीददारी करने आने-जाने वाले लोगों को यातायात समस्या से न जूझना पड़े और बाजारों से खरीददारी आसान हो

|*यातायात पुलिस की यह व्यवस्था दिनांक 29-10-2024 धनतेरस से 31-10-2024 दीपावली तक रहेगी ।*

☆पुलिस व्यवस्था☆*यातायात पुलिस द्वारा बाजार में यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न प्वाइंटों पर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे जो दीपावली पर यातायात व्यवस्था देखेंगे

-*01. भोपाल नाका

02. इंदौर नाका

03. अस्पताल चौराहा

04. पुरानी सब्जी मंडी

05. शहजानी मस्जिद

06. गल चौराहा

07. खण्डेलवाल चौराहा

08. सुभाष ग्राउण्ड

09. पुराना बस स्टैंड

☆दो पहिया वाहनों का प्रवेश-निकासी मार्ग☆बाजार व्यवस्था के लिए सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु1.दो पहिया वाहनों का प्रवेश अस्पताल चौराहा एवं अन्य प्रवेश मार्ग गल चौराहा से रहेगा|2.अस्पताल चौराहा से प्रवेश करने वाले दो पहिया वाहन खण्डेलवाल चौराहे होते हुए राठौड़ मंदिर से बाहर निकलेंगे एवं गल चौराहा से प्रवेश करने वाले दो पहिया वाहन खंडेलवाल चौराहा ,राममंदिर से काछीपुरा से होते हुए मुकाती पेट्रोल पम्प और पुष्प विद्यालय से बाहर निकल सकेंगे।03. पुरानी सब्जी मंडी से प्रवेश करने वाले दो पहिया वाहन बड़ा बाजार चोकी सिकन्दर बाज़ार से बाहर निकलेंगे ।

3.इस प्रकार बाजार व्यवस्था हेतु दोनों मुख्य मार्ग वन-वे रहेंगे ।*जनसामान्य से अपील है कि उक्त व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपरोक्त प्रवेश मार्गों से ही वाहन प्रवेश करें एवं निकासी मार्ग से ही वाहन बाहर निकालें ।*

☆ प्रतिबंधित वाहन☆*यातायात व्यवस्था हेतु बाजार में तीन पहिया वाहन, ऑटो, रिक्शा एवं चार पहिया वाहन प्रवेश पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा।*

☆पार्किंग व्यवस्था☆ *पार्किंग व्यवस्था* हेतु *चार स्थान चिन्हित किए गए हैं* जहां पर आमजन अपना वाहन पार्क कर खरीददारी कर सकेंगे-1. अलीपुर एवं भोपाल नाका तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था अली चौक पुराना बस स्टैंड में रहेगी।2.कालोनी चौराहा एवं अदालत चौराहा तरफ से आने वाले वहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था मानस भवन ।(टू व्हीलर फोर व्हीलर)

*बाजार में अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर दो पहिया वाहन स्कूटी, मोटरसाइकिल भी कुछ समय के लिए प्रतिबंधित किए जाएंगे ।**जिनको यातायात संचालन की स्थिति एवं भीड़ कम होने पर वापस चालू कर दिया जाएगा ।*

*दीपावली पर्व पर यह यातायात प्लान जन सामान्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जारी किया जा रहा है किसी भी असुविधा से बचने के लिए कृपया इस यातायात प्लान का अनुपालन करें एवं नगर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सीहोर पुलिस का सहयोग करें।*

https://youtube.com/shorts/zHNnZGczusg?si=ZxlZl1gn8VqQhKVK

Leave a Comment