रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । हर वर्ष की तरह इस वर्ष शिव स्वराज्य युवा संगठन द्वारा गरीब वंचित बच्चों व परिवारों के लिए उनकी खुशियों को बढ़ाने के लिए उन्हें भेट स्वरूप 100 से अधिक पैकेट में मिठाई,फटाके,नमकीन,दीपक एवं ठंड से बचने के लिए कंबल आदि प्रदान किए गए । संगठन के सदस्यो ने गरीब बस्तियों में गरीबो के बीच जाकर उनके साथ दीपावली मनाई ।

इस कड़ी में वार्ड नंबर 18 में विद्युत मंडल के पीछे निर्धन बस्ती में वहां रहने वाले बच्चों को संगठन की तरफ से सामग्री वितरित की । उसके पश्चात अलीपुर डाबरी रोड स्थित निर्धन बस्ती, मलीपुरा जोड़ स्तिथ बस्ती व श्यामा प्रसाद मुखर्जी मैदान के पीछे रहने वाले निर्धन लोगों में समान वितरण किया एवं गरीब लोगों के साथ दीपावली मनाई, सभी को दीपावली की बधाई दी।

इस अवसर पर संगठन के रजत सोनी,हर्षद जैन,अंकुश सोनी ,हर्ष राठौर,बाला शर्मा,शिवांश परसाई,निमित जैन,मनोयन वोहरा,यश सोनी,राहुल नायक,सौरभ जाट,बलवीर ठाकुर,अक्षत जैन,अजीत सिंह,सिद्धांत,शानू वशिष्ठ,बाबू राठौर,माया मेवाड़ा,डॉली तिवारी,साक्षी सोनी एवं अक्षत पाठक कुशलपाल लाला मौजूद रहे। सभी ने रहने वाले लोगो को दीपावली की बधाई प्रदान की।



