आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बुधनी उप चुनाव में संभाला मोर्चा,मंत्री नारायणसिंह कुशवाह,सांसद आलोक शर्मा के साथ डिमावर-भैरूंदा में शक्ति केंद्रों के सम्मेलन में हुए शामिल

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र के हो रहे उप चुनाव में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा संभाला है । आज आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर बुधनी विधानसभा क्षेत्र के डिमावर एवं भेरूंदा शक्ति केदो के सम्मेलनों में शामिल हुए ।

विधायक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के साथ भेरूंदा पहुंचे तथा भेरूंदा मंडल के डिमावर एवं भेरूंदा शक्ति केंद्र के ग्राम अम्बाकदिम, छिदगांव काछी, खड़गांव बड़गांव सहित अन्य मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं के शक्ति केंद्रों के सम्मेलन में शामिल हुए ।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, भोपाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री आलोक शर्मा, आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री गुरु प्रसाद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय सहित अनेको वरिष्ठ नेताओं ने आयोजित शक्ति केंद्रों के सम्मेलनों को संबोधित करते हुए

शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों के पंच परमेश्वरों,बूथ अध्यक्ष,उपाध्यक्ष आदि से बुधनी से भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए डोर टू डोर जन संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न विकास कार्यों को घर-घर पहुंचने की अपील की ।

Leave a Comment