शहीद भगत सिंह महाविद्यालय, आष्टा में निबंध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।

आष्टा:- विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 04.11.2024 से 09.11.2024 तक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उक्त योजाओं का लाभ लेने के संबंध में विहित प्रक्रिया की जानकारी तथा जनसामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 06 नवम्बर 2024 को शहीद भगत सिंह महाविद्यालय, आष्टा में निबंध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की जावेगी।

प्रतियोगिता का संचालन सुश्री वैशाली रामटेक सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान द्वारा किया गया एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. अबेका खरे,डॉ. दीपेश पाठक, डॉ ललित राय, डॉ.बेला सुराणा, डॉ. मेघा जैन, डॉ अमिला पटेल, डॉ रचना श्रीवास्तव, डॉ.कृपाल विश्वकर्मा, राजेश्वर भूतिया, मुकेश परमार, जगदीश नागले सुश्री शिवानी मालवीय एवं सुश्री निरंजन सहित समस्त स्टाफ सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Comment