रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

*शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय, आष्टा में आज भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस परीक्षा में महाविद्यालय के 47 छात्रों ने भागीदारी की। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपनी संस्कृति के उन्नयन में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।

यह परीक्षा प्रतिवर्ष गायत्री तीर्थ शांतिकुंज द्वारा आयोजित की जाती है, जिसका संचालन जिला समन्वय समिति, गायत्री परिवार द्वारा संपूर्ण जिले में किया जाता है। इस आयोजन में सहयोगी शिक्षक के रूप में श्री सुरेंद्र यादव और श्री जयपाल विश्वकर्मा ने योगदान दिया। इस परीक्षा के महाविद्यालय प्रभारी डॉ. कृपाल विश्वकर्मा रहे।


