आष्टा के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ग्राम गुराड़िया रूपचंद पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्ग महिला मोतनबाई के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा के विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ग्राम गुराड़िया रूपचंद पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्ग महिला मोतनबाई के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया। महिला की हत्या और लूट की इस हृदयविदारक घटना पर विधायक ने परिवार को सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।विधायक ने जिला पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीमें सक्रिय हैं और सुराग देने वालों के लिए ₹10,000 के इनाम की घोषणा की गई है। सुराग देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।विधायक ने मृतका के परिवार को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और इस मामले में स्थानीय प्रशासन से चर्चा करने की बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना समाज के लिए अत्यंत दुखद है और वे परिवार के दुख में सहभागी हैं।इस मौके पर उन्होंने मृतका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Comment