रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । श्री नेमिनाथ श्वेतांबर जैन मालव गिरनार तीर्थ समिति का एक प्रतिनिधि मंडल सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी पत्रकार सुशील संचेती के नेतृत्व में मंदिर समिति के प्रमुख एडवोकेट निर्मल रांका,

मंडी व्यापारी संघ के संरक्षक नवनीत संचेती, किराना व्यापारी संघ के संरक्षक संजय सिंगी,गौसेवक विपिन सिंगी ने विधायक कार्यालय पहुच कर आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर से सौजन्य भेंट कर कुछ प्रमुख विषयो को लेकर चर्चा की ।

श्वेतांबर जैन मालव गिरनार तीर्थ की ओर से समिति के सदस्यो ने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर का स्वागत सम्मान कर उन्हें मालव गिरनार तीर्थ की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।


