रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। देवी अहिल्याबाई की नगरी इंदौर में बंसल न्यूज एवं ओमेक्स टर्निंग ड्रीम्स इंटू रियलिटी के तत्वावधान में आयोजित नगर विकास सरकार सम्मान समारोह का आयोजन होटल प्राइड में हुआ। इस कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि रहे।प्रदेशभर के नगर निगम, नगरपालिका, और नगर परिषद के अध्यक्षों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया था।

इसी क्रम में आष्टा की नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने श्रीमती मेवाड़ा को उनके नगर विकास में अहम योगदान और सामाजिक कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधन में इंदौर की स्वच्छता की मिसाल देते हुए प्रदेश की नदियों को स्वच्छ और संरक्षित करने की योजना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैसे इंदौर स्वच्छता में अव्वल है, वैसे ही प्रदेश के अन्य शहरों को भी स्वच्छता के मामले में अग्रणी बनाना है। पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि रिकार्ड पौधारोपण के माध्यम से प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।उन्होंने यह भी कहा कि नगरों और कस्बों के विकास के बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है। सड़क, नाली, प्रकाश और जल स्रोतों को सुदृढ़ करने के लिए ठोस योजनाएं बनाई जा रही हैं।इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के साथ प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा और वैभव मेवाड़ा भी उपस्थित थे।

