– कुणाल चौधरी
पूर्व जनपद अध्यक्ष भगतजी को दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

जनपद पंचायत आष्टा के पूर्व अध्यक्ष बल बहादुर भगतजी का 23 नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निवास ग्राम अरनिया राम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने भाग लिया।

श्री चौधरी ने स्व. भगतजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि भगतजी कांग्रेस के साहसी और कर्मठ नेता थे। उनके असामयिक निधन से सभी स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद हृदयाघात से अचानक होने वाली मौतों में वृद्धि हुई है। स्व. भगतजी का निधन भी इसी परिस्थिति का परिणाम है। उन्होंने इसे “कुदरत की लीला” कहते हुए भगतजी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा में श्री चौधरी के साथ कांग्रेस के कई अन्य नेता उपस्थित थे, जिनमें पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य कैलाश परमार, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, पूर्व पार्षद सुनील सेठी और शैलेश राठौर, जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप प्रगति, पूर्व ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, युवा नेता चंदर ठाकुर, संदीप ठाकुर, अर्जुनसिंह अजय, और रामचरण दावारिया शामिल थे।स्व. भगतजी के परिवार के सदस्य औंकार सिंह ठाकुर, दशरथ सिंह ठाकुर, कमल सिंह ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, इंदर सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र ठाकुर, जितेंद्र रतन सिंह ठाकुर, सौभाल सिंह मुगली और शोभाल सिंह बागेर भी श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।

