रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
आष्टा नगर की बेटियों ने हैदराबाद में लहराया अपनी प्रतिभा का परचम।प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान।हैदराबाद 15 वे अखिल नटराज सांस्कृतिक संघ नागपुर की और से हैदराबाद में 29 नवम्बर को (नृत्य प्रतियोगिता )हुवे कथक डांस कम्पिटिशन में

कौशिकी श्रीवादी द्वारा प्रशिक्षित शिष्याओं ने अपने कथक नृत्य से सैकड़ों की संख्या में आए प्रतिभागियों में सबसे उच्च कोटि का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया नगर का परचम हैदराबाद में लहराया प्रतिभागी

बेटी वैष्णवी परमार बेटी अनुभा जोशी ‘बेटी आद्या बेटी योगिता विश्वकर्मा ने ग्रुप प्रतियोगिता में प्रथम इनाम जीता।

सभी नृत्याँगनाओं को उनके गुरु माता पिता आष्टा नगरवासियों ने अनेको शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए और बड़ी से बड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी ऐसी बेटियों पर हमें नाज है जिन्होंने अपनी मेहनत से लगन से नगर का गौरव बढ़ाया।


