रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

थाना आष्टा अंतर्गत ग्राम भँवरा में ट्रांसफार्मर के बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस घटना में घायल हुए दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मुख्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना का विवरण:
दिनांक 08.12.2024 की रात थाना आष्टा के अंतर्गत ग्राम भँवरा में ट्रांसफार्मर में बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की। घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सीहोर रेफर किया गया। इलाज के दौरान शेरसिंह पिता नन्नूलाल और मोरसिंह पिता शेरसिंह की मृत्यु हो गई।

दर्ज प्रकरण:
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना आष्टा में अपराध क्रमांक 696/2024 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएएस इजाफा धारा 103(1) बीएनएस के तहत 09 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी:
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग, और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया:
1. हंसराज पिता बापूसिंह (निवासी ग्राम भँवरा)
2. लाडसिंह पिता बापूसिंह (निवासी ग्राम भँवरा)
3. सूरज पिता बापूसिंह (निवासी ग्राम भँवरा)
पुलिस टीम का योगदान:
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव के साथ उनकी टीम के उपनिरीक्षक अनिल डोडियार, चंद्रशेखर डिगा, सहायक उपनिरीक्षक घनश्याम दांगी, रमेश माझी, प्रधान आरक्षक मुकेश, धर्मेन्द्र, आरक्षक जितेन्द्र चंद्रवंशी, संजय मालवीय, ज्ञानसिंह, चेतन, हरिभजन, हरिओंम मालवीय, और पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा व उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आगे की कार्यवाही:अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सरगर्मी से प्रयास किए जा रहे हैं।



