रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर

यह वाकई गर्व का क्षण है कि ग्राम सिद्दीकगंज, जिला सीहोर के रहने वाले रवि वर्मा, पिता श्री हेमराज वर्मा (जामलिया), ने CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) में चयनित होकर अपने परिवार, समाज और पूरे गाँव का नाम रोशन किया है।रवि की इस उपलब्धि पर गाँव के सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों और मित्रों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई दी।

उनका भव्य स्वागत फूल मालाओं और साफा पहनाकर किया गया। इस खास मौके पर श्री दलिप सिंह वर्मा, श्री धरम चंद सोनी, श्री मांगीलाल सेठ, श्री रामनारायण, श्री शांतीलाल वर्मा, शैलेंद्र भैया (श्री साई मेडिकल), पंकज ठाकुर, श्री नरेंद्र विश्वकर्मा, श्री राजू सेठ, चेतन राठौर, पंकज पिंटू ठाकुर, महेंद्र मेवाड़ा, सोनू पंडित, दीपक राठौर, खेमचंद वर्मा, विजेंद्र वर्मा, बब्लेश वर्मा, नरेश सेठ, दिग्विजय सिंह जसमत, और अंशू बजाज सहित कई अन्य ने रवि को शुभकामनाएँ दीं।रवि वर्मा की मेहनत और लगन यह सिद्ध करती है कि लगातार प्रयास और हार न मानने के जज़्बे से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनका सपना बचपन से ही डिफेंस में जाने का था। हालांकि, पहले कई परीक्षाएँ पास करने के बावजूद किसी कारणवश चयन नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अंततः अपने दृढ़ संकल्प और परिश्रम से उन्होंने CRPF में सफलता प्राप्त की।रवि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया है। यह उपलब्धि उनके साथ-साथ पूरे गाँव और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

