शिक्षक श्री मोहन जायसवाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आष्टा में 42 वर्षों की सेवा के उपरांत सहायक शिक्षक श्री मोहन जायसवाल के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में दिनांक 30 दिसंबर 2024, सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विद्यालय के वर्तमान प्राचार्य अजब सिंह राजपूत ने समारोह को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल के कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता, और उत्कृष्ट योगदान को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि श्री जायसवाल सेवानिवृत्त अवश्य हुए हैं, परंतु उनकी सेवाभावना और मार्गदर्शन की आवश्यकता सदैव बनी रहेगी।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने श्री जायसवाल को पुष्पमाला और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सभी ने उनके सेवाकाल के योगदान को सराहा और भावभीनी विदाई दी।कार्यक्रम में उपस्थित नवनियुक्त शिक्षकों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।समारोह में एन.एस. ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, शिव शंकर तिवारी, कैलाश पांचाल, बंशीलाल धनवाल, अनिल श्रीवास्तव, बलवीर सिंह शाक्य, अमर सिंह परमार, कमल उमठ, प्रकाश चंद्र मूंदड़ा, महेंद्र सिंह मालवीय सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं परिवारजन उपस्थित थे।इसके अतिरिक्त शनि मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन सिंह सिसोदिया, आर.एन. सोनी, सुश्री रंजना नागौरी, प्रदीप जायसवाल, दीपक जायसवाल, कपिल जायसवाल, पंकज राय, साधना राय, और मनोहर लाल जैसे गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज कुमार बाकडे और जितेंद्र गुठानिया ने किया।

Leave a Comment