• दिनांक 02-03 जनवरी की दमियानी रात अज्ञात चोर ग्राम भीमपुरा स्थित फार्महाउस का ताला काट कर 05 भैंस चोरी कर ले गये थे।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
• सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल मोके पर पहुँच कर मामला दर्ज कर जाँच में लिया ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा समस्त अनुभाग प्रभारी एवं थाना प्रभारीयों को निर्देश दिये है की सभी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संपत्ति संबधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए माल मश्रुका की तलाश पतारसी कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करना सुनिश्चित करें।

इसी तारतम्य में थाना आष्टा की पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव की टीम द्वारा थाना आष्टा में दर्ज अपराध क्रमांक 08/2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस में चोरी 05 भैंस व 01 चोर को थाना के प्रयुक्त आयशर ट्रक पकडने में आष्टा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है ।

घटना का विवरणः-
दिनांक 03.01.2025 को फरियादी अफसान खान पिता इसरार खान उम्र 22 साल नि. हाथी खाना द्वारा थाने पर रिपोर्ट किया की वह अपने भीमपुरा स्थित फार्महाउस पर बकरा-बकरी व 05 भैंस को बांध कर लकडी के दरवाजे में ताला लगाकर घर आगया था सुबह करीब 07.00 बजे वापस फार्म हाउस पर जाकर देखा तो फार्म हाउस का ताला टूटा हुआ था ओर मेरी भैंस नहीं थी रिपोर्ट पर थाना आष्टा मे अपराध.क्रमांक 08/2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस की कार्यवाहीः- पुलिस द्वारा घटना के बाद अपने सूचना तंत्र को संक्रिय कर तकनीकी साधनों का उपयोग कर वारदात मे प्रयुक्त आईसर वाहन क्र. MP09DT0612 को ट्रेक कर घेराबंदी कर आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ करने पर उसने अपने 4 अन्य साथियों के साथ वारदात करना कबूल किया।गिरफ्तार आरोपी से आईसर वाहन व चोरी गई 05 भैंसे बरामद की गई । गिरफ्तार सुदा आरोपी को न्यायालय पेश कर 2 दिन का पीआर लिया जाकर शेष आरोपियों की तलाश की जाकर शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
गिरफ्तार आरोपीः-1.चांद खाँ पिता आशिक खाँ उण्र 28 साल नि. तुमडा खजुरी भोपाल हाल ईस्लामपुरा आष्टाबरामद संपत्तिः- 1.05 भैंस कीमती करीब 4 लाख रूपये/- 2.आयशर वाहन क्र.MP09DT0612 कीमत करीब 6 लाख रूपये कुल मश्रुका करीब 10 लाख रूपये।
