विधायक का गौशाला समिति ने स्वागत किया, गौसेवा करने से पुण्य अर्जित होता है — गोपालसिंह इंजीनियर
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। मुझे इस बात की बड़ी खुशी है कि नगर में मां पार्वती धाम गौशाला लगभग 15 वर्षों से संचालित हो रही है।गौशाला में लगभग 150 से अधिक गौवंशों का व्यवस्थित रूप से देख-रेख कर समय पर चारा -पानी देकर घरेलू मवेशियों की तरह पाला जा रहा है।

इन गौवंश की प्रतिदिन समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह सहित टीम द्वारा देखरेख की जाती है।सभी दानदाताओं की दी गई राशि से उनके आहार की व्यवस्था भी की जाती है।

नगर में दुर्घटना में घायल, जख्मी एवं बीमार गौवंश के लिए एकमात्र मां पार्वती धाम गौशाला है। इनका उपचार गौशाला में कराया जाता है। गौशाला में और अतिरिक्त टीन सेट की व्यवस्था हो सके व और गौवंश गौशाला में व्यवस्थित रह सके। उक्त बातें नगर की मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाह सहित टीम द्वारा आयोजित स्वागत एवं सम्मान के दौरान विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहीं।

विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने पांच लाख रुपए की घोषणा की मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाह ,उपाध्यक्ष किरण रांका, कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, विशेष सहयोगी रवि कामरिया द्वारा विधायक कार्यालय पहुंचकर किए गए सम्मान के दौरान श्री इंजीनियर ने की। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का सभी ने पुष्पमाला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत व सम्मान किया। गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का सहयोग राशि देने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया।

