अखंड ब्राह्मण सेवा समिति (भारत वर्ष) महिला प्रकोष्ठ शाखा आष्टा का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा में अखंड ब्राह्मण सेवा समिति (भारत वर्ष) की महिला प्रकोष्ठ शाखा का शपथग्रहण समारोह स्थानीय शीतल स्वीट्स, कन्नौद रोड पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष चतुर्वेदी, श्रीमती मोना थापक, उत्तम नारायण तिवारी, और निलेश कुमार शर्मा (एडवोकेट) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद महिला प्रकोष्ठ शाखा के पदाधिकारियों ने पुष्प हार पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने आष्टा शाखा की नई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में ब्राह्मण समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को पढ़ाई के साथ व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उपस्थित पदाधिकारी:

श्रीमती विजय श्री शर्मा, दुर्गा तिवारी, मंजू पालीवाल, नीता शर्मा, उषा तिवारी, सोनु शर्मा, श्रृद्धा उदेनिया, डॉक्टर पिंकी शर्मा, प्रीति शर्मा, विना पुरोहित, प्रभा मिश्रा, निशा दुबे, नीता तिवारी, शालिका शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वेदऋचा उपाध्याय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती दुर्गा तिवारी ने किया।

Leave a Comment