ढाकनी मुगली मार्ग, अब्दुल्लापुरा पपनास नदी तट पर बालक हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा संपन्न

अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने भंडारे में अपनी भूमिका निभाई।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा नगर में बुधवार को ढाकनी मुगली मार्ग, अब्दुल्लापुरा पपनास नदी तट पर स्थित बालक हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारा आयोजित हुआ। यह आयोजन अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राणप्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।

इस पावन अवसर पर संत कुमेर सिंह मिट्ठू पुरा सरकार ने अपने सुमधुर वचनों और भगवान श्री राम के कीर्तन प्रस्तुत कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम का आयोजन कुशवाहा समाज के सहयोग से किया गया।

आयोजकों में प्रमुख रूप से रवि कुशवाहा (कुशवाहा समाज अध्यक्ष), गोपाल कुशवाहा, संजय सुराणा, सुशील कुशवाहा, मोहनलाल कुशवाहा (पूर्व सरपंच), मनोज कुशवाहा, मोतीलाल कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, अजय कुशवाहा और कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने अपनी भूमिका निभाई।सभी ने इस धार्मिक आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आयोजक समिति को शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave a Comment