कपड़ा एवम रेडीमेड व्यापारी संघ आष्टा ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

गणेश मंदिर बड़ा बाजार आष्टा के सामने किया ध्वजारोहण

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर की सामाजिक अग्रणी संस्था कपड़ा एवम रेडीमेड व्यापारी संघ परंपरागतानुसार राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह पर बड़ा बाजार स्थित गणेश मंदिर के सामने नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज साहू द्वारा झंडावंदन किया गया

तत्पश्चात तिरंगा रैली प्रारंभ हुई इस वर्ष रैली में क्रांतिकारियों से सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही जिसमें भारत माता, झांसी की रानी ,देवी अहिल्या बाई होलकर, मंगल पांडे , सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह विराजमान रहे रैली में सभी सदस्य हाथों में तिरंगा लिए झूमते नाचते हुए चल रहे थे।

रैली मुख्य मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर ताम्रकार धर्मशाला पर सम्पन्न हुई जहां सभी वरिष्ठजन , पत्रकारगणों रैली में बने कलाकारों का सम्मान किया गया साथ ही अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया बाद में स्वल्पाहार का आयोजन हुआ ।सिद्धार्थ अस्पताल चौराहे पर मां पार्वती धाम गोशाला ,नरेंद्र कुशवाह मित्र मंडली द्वारा रैली का स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ बाबूलाल जी आर्य साहब ,सुरेश जी नामदेव, कैलाश जी मेहता , मनोहर जी जायसवाल , संरक्षकगणों के साथ आलोक आर्य, देवानंद भोजवानी; सुरेंद्र पोरवाल; महेश टेलर ;विनय आर्य, दिनेश जैन ;ललित परमार; अंकित, कपिल नायक, मोहित जैन ,संदीप माहेश्वरी, जगदीश मकोडिया, रजत चावड़ा, राहुल राठौर ,रवि राठौर, कुनाल रांका, बसंत माहेश्वरी, हेमंत सोलंकी, विजय टेलर और संघ के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र पोरवाल ने किया।अंत में आभार व्यक्त अध्यक्ष मनोज साहू द्वारा किया गया।

Leave a Comment