रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा निप्र / पूर्व जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस नेता जगदीश चौहान ने अपनी प्रयागराज यात्रा का अनुभव बताया की 144 वर्ष में एक बार आने वाले महाकुंभ प्रयागराज में संपन्निता की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

29 जनवरी मोनी अमावस्या के मौके पर माताजी पिताजी एवं धर्म पत्नी और पुत्र के साथ मैंने भी अरेल घाट पर स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया करोड़ों श्रद्धालु जनों की भीड़ के बाद भी अच्छी व्यवस्था और स्नान का पुण्य आनंद जीवन पर्याय याद रहेगा मेरे पूज्य पिताजी एवं माताजी जो लग भग 75 – 80 वर्ष में चल रहे हैं ।

जिनका हाथ पकड़ कर करीब 20 किलो मीटर पैदल चलकर धर्म पत्नी एवं पुत्र को साथ लेकर मोनी अमावस्या को प्रयागराज के अरैल घाट पर जहा मां गंगा मां यमुना मां सरस्वती का संगम भी है वहा स्नान करना मानव जीवन को सार्थक और पुण्य प्राप्ति का महायोग माना गया है ।

मेरे मित्र मनोज नागर जो अपनी धर्म पत्नी को लेकर मेरे साथ बड़े भाई का फर्ज अदा कर पुरी यात्रा में सहयोग कर रहे थे जो जीवन भर मुझे वा परिवार जनों को याद रहेगा अपनी प्रयागराज महाकुंभ की पूर्ण यात्रा प्राप्त कर कांग्रेस नेता जगदीश चौहान अपने माताजी पिताजी पत्नी पुत्र और मित्र के साथ अयोध्या भगवान श्री राम की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त किया वही माता जानकी के रशोई घर मंदिर भी पहुंचे और हनुमान गड़ी में भगवान श्री हनुमान जी महाराज का दर्शन लाभ प्राप्त किया

वही बाल्मिकी मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ का आनंद आशीर्वाद प्राप्त किया अयोध्या धाम की ऐतिहासिक पूर्ण जानकारियां वहां के पूज्य पंडितों संतों से प्राप्त कर आशीर्वाद प्राप्त किया कांग्रेस नेता जगदीश चौहान ने बताया कि महाकुंभ प्रयागराज 2025 की यह पारिवारिक यात्रा हमारी तीन पीढियां को पूर्ण लाभ प्राप्त करती है जिसमे मेरे बुजुर्ग माताजी पिताजी धर्मपत्नि पुत्र के साथ परम स्नेही मित्र मनोज नागर भाभी जी का विशेष योगदान रहा।


