संस्था के प्राचार्य कल्याण सिंह ठाकुर ने पीएम श्री विद्यालय की संपूर्ण रूपरेखा और प्रवेश उत्सव के महत्व पर हमारे प्रतिनिधि को विस्तार से जानकारी दी।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

1 अप्रैल 2025 को पीएम श्री विद्यालय खामखेड़ा जतरा में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत आष्टा की अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष बहादुर सिंह ठाकुर, लखन सिंह ठाकुर, उदय सिंह ठाकुर, अजब सिंह ठाकुर, अरविंद सिंह, गुलाब सिंह गुलाब, एवं अनेक ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।संस्था के प्राचार्य कल्याण सिंह ठाकुर ने पीएम श्री विद्यालय की संपूर्ण रूपरेखा और प्रवेश उत्सव के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र सोनू गुणवान ने विद्यालय के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और इसके सहयोग में सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष दीक्षा गुणवान ने छात्रों को प्रेरणादायक संदेश दिया कि शिक्षा के माध्यम से वे अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक विनोद धारवा, डी.के. मरेठा, आर.सी. मालवीय, जी.एस. कासलीवाल, मधु मालवीय, श्यामू मालवीय, शरद मालवीय, कुमेर सिंह ठाकुर, गंगाराम चौहान, आनंद जायसवाल, हरिकुमार मालवीय, करण सिंह चौहान, शेषपाल सिंह ठाकुर, अजय सिंह ठाकुर, लाड सिंह मालवीय, मंजूलता यादव, किरण गुजर, रेखा मलेशिया, उपलब्धि नागोरी, अन्नपूर्णा मैडम, अनमोल परमार, कोमल मालवीय, पवन शर्मा, राजेश बड़वाह और रवि वर्मा उपस्थित रहे

।कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस आयोजन में सहायक कर्मचारी विष्णु जायसवाल, अंतर बाई, संदीप शर्मा, विनोद कुमार और पवन माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा। परीक्षा प्रभारी अमीरुद्दीन खान और मुश्ताक खान ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और अध्यक्ष का स्वागत किया।

