रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी


आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो के दौरे के दौरान आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर अचानक गेंहू खरीदी केंद्र सिद्धिविनायक वेयरहाउस टिगरिया पहुच गये । खरीदी केंद्र पर पहुचे विधायक ने गेंहू बेचने आये किसान भाईयों से चर्चा कर जानकारी ली एवं तुलाई व अन्य किसी तरह की कोई समस्या तो नही हो रही है की जानकारी ली । प्रबंधक से जानकारी ली कि अभी तक कितना गेंहू खरीदा गया है । किसानों के लिये, बैठने,छाया,पीने के पानी आदि की सभी व्यवस्था हो उसके निर्देश दिये ।इस दौरान डोडी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,महेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ थे ।

विधायक पहुचे ग्रामो में जल गंगा संवर्धन अभियान का किया शुभारम्भ

प्रधानमंत्री आवास के सभी हितग्राही मेरा परिवार है,कराया गृह प्रवेश

आष्टा । आष्टा जनपद के ग्राम डोडी ,टिगरिया ,भंवरीकला ,हरनावदा करमनखेड़ी , हाजीपुर ,अरनिया गाजी आदि ग्रामो मे विधायक आष्टा श्री इंजीनियर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नवस्वीकृत आवासों के हितग्राहियों के घर घर जाकर बधाई दी ,इस अवसर पर उन्होने यह भी बताया के प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी हितग्राही मेरा अपना परिवार है ,वे प्रत्येक हितग्राही के घर जाकर उन्हे बधाई संदेश देकर एंव इन सभी हितग्राहियों और इनके परिवार के सभी सदस्यों को आवास के साथ साथ पेशंन,खादान्न पर्ची,किसान सम्मान निधि, आयूष्मान कार्ड,संबल कार्ड, लाडली लक्ष्मी ,लाडली बहना , स्वामित्व का पट्टा आदि योजनाओं से पात्रता परीक्षण कर शत प्रतिशत जोडने की कार्यवाही हेतु अभियान चला रहें है।

इस वित्तीय वर्ष मे ग्रामीण क्षेत्र मे 144 ग्राम पंचायतों मे विधायक श्री इंजीनियर के प्रयासों लगभग 10 हजार नवीन आवास स्वीकृत हूये है,जो कि पूरे प्रदेश मे सर्वाधिक लक्ष्य मे से एक है ।देश के प्रधानमंत्री और म.प्र. के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हूये उनके द्वारा बताया गया आज दिनांक तक पूर्व के वर्षों को मिलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आष्टा विधान सभा मे 28330 का लक्ष्य प्राप्त हो चूका है। ग्रामीण क्षेत्र मे आवास निर्माण हेतु चार किश्तों मे एक लाख बीस हजार रूपये की राशि एंव मनरेगा योजना से 90 दिन की मजदूरी सीधे हितग्राही के खातों मे प्रदान की जाती है । विधायक श्री इंजीनियर द्वारा बताया गया कि ,किसी भी पात्र हितग्राही को इस योजना से वचिंत नही रखा जायेगा, नये आवास सर्वे मे छूटे हूये शत प्रतिशत पात्र लोगों के नाम जोडे जायेंगे, कोई भी पात्र हितग्राही न छूटे इस हेतु जनपद आष्टा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित व्यास को निर्देशित कर कडी समीक्षा करने और शिकायत आने पर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया ।

उक्त भ्रमण कार्यक्रम मे विधायक के साथ ,भाजपा डोडी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,महेंद्रसिंह गउखेड़ी सहित सभी संबधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, अन्य सभी जनप्रतिनिधि एंव विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिन हितग्राहियों के पीएम आवास के मकान पूरे बन गये आज उन्हें गृह प्रवेश कराया एवं बधाई दी ।ग्रामीण दौरे के दौरान आज ग्राम गजराज सिंह पूर्व सरपंच कर्मन खेड़ी अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए । विधायक ने सभी का स्वागत कर बधाई दी।


