खुले में पड़ा अनाज गीला हुआ,भूसा भी हवा में उड़ा।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

गुरुवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस बदले मिज़ाज से शहर और आसपास के इलाकों में शादी-विवाह के कार्यक्रम प्रभावित हो गए।तेज हवा के कारण कई जगहों पर शादी समारोहों में लगे टेंट और तंबू उड़ गए, जिससे आयोजकों और मेहमानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुछ स्थानों पर मंच और लाइटिंग की व्यवस्था भी क्षतिग्रस्त हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि भारी सामान भी अपनी जगह से हिल गया। अचानक आई बारिश से खाने-पीने की व्यवस्थाएं भी अस्त-व्यस्त हो गईं।

अनाज मंडी में खुले में रखा अनाज भीग गया,नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की खुली पोल,नालिया बहने लगी सड़कों पर हुआ कचरा इकठ्ठा।हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आयोजकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित न करने की अपील की है।


