हम सौभाग्यशाली है हमारे नगर में मुकाती परिवार जैसे श्रद्धालुजन निवासरत है – रायसिंह मेवाड़ा
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। नगर के प्रतिष्ठित, समाजसेवक मुकाती परिवार के तपोबल व पुण्य प्रताप से मां नर्मदा चिंतन सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन स्थानीय कन्नौद रोड़ स्थित मुकाती पेट्रोलपंप के पीछे 15 मई आज से प्रारंभ होने जा रहा है। जिसकी शोभायात्रा कथा स्थल से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई परदेशीपुरा पहुंची जहां नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के नेतृत्व में शोभायात्रा में शामिल दादागुरू के कृपा पात्र नर्मदा एवं प्रकृति उपासक आचार्य रविकांत शास्त्री का नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

साथ ही आयोजककर्ता परिवार के प्रमुख समाजसेवी शेषनारायण मुकाती, तेजपाल कल्लू मुकाती, नारायण भूरू मुकाती, रमेश मुकाती सहित शोभायात्रा में शामिल पुरूष एवं महिला श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा कहा कि हम सौभाग्यशाली है हमारे नगर में मुकाती परिवार जैसे श्रद्धालुजन निवासरत है, मां नर्मदा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व भक्ति का ही परिणाम है कि ऐतिहासिक मां नर्मदा चिंतन सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन हमारे नगर में हो रहा है।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सुराना, पूर्व पार्षद रवि शर्मा, सुभाष नामदेव, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, नपाध्यक्ष कैलाश परमार, विनीत सिंगी, मनीष डोंगरे, शिवनारायण मेवाड़ा, दिलीप मेवाड़ा, गोपाल मेवाड़ा, प्रहलाद वर्मा आदि मौजूद थे।

