आष्टा पुलिस की शराब वाहन चालक के विरुद्ध लगातार कार्यवाही

शराब पीकर कार चलाना चालक को पड़ा भारी, मोटर व्हीकल एक्ट में ऑल्टो कार जप्त , माननीय न्यायालय ने कार चालक पर 12000 का जुर्माना किया।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

थाना आष्टा पुलिस ने दिनांक 03.07.20250को शराब के नशे में कार चालक रामस्वरूप लोवंशी पिता रामदास लोवंशी उम्र 47 निवासी शिवनी मालवा होशंगाबाद की कार क्रमांक MP05CB 3462 के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत स्विफ्ट कार को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।आज दिनांक 04.07.2025 को माननीय न्यायालय आष्टा के द्वारा कार चालक रामस्वरूप लोवंशी के विरुद्ध 12000 रूपए का जुर्माना कर वसूला गया।आष्टा पुलिस की नागरिकों से अपील वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करे एवं यातायात नियमों को पालन करे।नाम आरोपी कार चालक रामस्वरूप लोवंशी पिता रामदास लोवंशी 47 निवासी शिवनी मालवा होशंगाबाद कार क्रमांक MP05सीबी 3462

विशेष भूमिका: निरीक्षक गिरीश दुबे, उपनिरीक्षक अविनाश भोपले Asi सुभाष कटारे ,आरक्षक गोविंद सिंह एवं थाना आष्टा का स्टाफ।

Leave a Comment