रक्षाबंधन पर्व पर मां संतोषी माता का जन्मदिन पूजन आरती एवं छप्पन भोग लगाकर मनाया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

https://youtu.be/zfaJdRmveYI?si=Xs1e4QPS94V8n5yF

*आष्टा नगर के शास्त्री स्कूल दर्जीपुरा स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व पर बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मां संतोषी मां का जन्मदिन पूजन आरती एवं छप्पन भोग लगाकर मनाया।

संतोषी माता मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश (मुन्ना) सोनी हमारे प्रतिनिधि को बताया कि मां संतोषी माता का एकमात्र नगर में प्राचीन मंदिर है माता रानी के दरबार में दूर-दूर से भक्तजन अपनी मनोकामना लेकर आते हैं मां संतोषी माता भाव की भूखी है माता रानी के दरबार में जो भी भक्तजन भक्ति भाव के साथ आते हैं मां संतोषी माता सभी की झोली भरती है रक्षाबंधन पर्व मां संतोषी माता के जन्मदिन पर कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने मां संतोषी माता की पूजन अर्चना आरती कर श्रीफल भेंट किया

प्रतिदिन निरंतर मां संतोषी माता की सेवा में भक्तिभाव से आनंदित संतोषी माता मंदिर पुजारन जी ने सभी को माता रानी के नाम की भभूत एवं झड़नी के माध्यम से आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर दलकिशोर कुशवाहा पटेल, अमरचंद कुशवाह, मना बाबू कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, भागीरथ कुशवाहा, खुशी लालकुशवाहा, राहुल कुशवाह, सुनील परमार , अभिषेक कुशवाहा, पीयूषकुशवाह, अनिल कुशवाहा, लोकेश कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे अंत में भव्य रूप से छप्पन भोग महा प्रसादी वितरण कि गई।

Leave a Comment