मृतक के परिजनों को 4 लाख की सहायता एवं पत्नि को कल्याणी योजना का लाभ दिलाने की घोषणा की

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र

आष्टा । गत दिवस आकाशीय बिजली गिरने से मृत हुए ग्राम गवाखेड़ा निवासी स्वर्गीय श्री शंकरलाल बकोरिया के उत्तरकार्य में शामिल होने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आज ग्राम गवाखेड़ा पहुचे एवं स्वर्गीय शंकरलाल बकोरिया के असमय हुए दुखद निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर कहा की स्वर्गीय शंकरलाल जी का निधन निश्चित परिवार के लिये अपूर्णीय क्षति है ।

परिवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना अंतर्गत ₹4 लाख की राशि एवं उनकी धर्मपत्नी को कल्याणी योजना अंतर्गत ₹600 प्रतिमाह पेंशन शीघ्र शुरू करवाने के लिए उच्च अधिकारियों निर्देश दिए।स्मरण रहे गत दिवस बारिश के साथ कड़ाके की बिजली कड़की थी ओर इस ही दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम गवाखेड़ा के जंगल मे मवेशी चरा रहे एक बुजुर्ग शंकरलाल सूर्यवंशी पिता हरलाल सूर्यवंशी गम्भीर रूप से झुलस गये थे । जिन्हेंसिविल अस्पताल ले कर आये थे, प्राथमिक उपचार के बाद उनेह भोपाल रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उनका दुखद निधन हो गया था । आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर गवाखेड़ा पहुचे ओर स्वर्गीय श्री शंकरलाल सूर्यवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान सरपंच धर्मेन्द्र ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता भी साथ थे ।

