आष्टा में तहसील स्तरीय संगठन का हुआ गठन, समाज के पदाधिकारियों ने लिया संकल्प।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर

📰✨आष्टा। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत मध्य प्रदेश की सीहोर जिला खाप पंचायत की बैठक स्थानीय जात निवास आष्टा में जिला अध्यक्ष रामचंद्र जी एवं बाबूलाल जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न तहसीलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज के संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की गई तथा नई तहसील इकाइयों का गठन किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनील जी ठींगला एवं देवास जिला अध्यक्ष दुर्गेश जी डॉगा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ओम पटेल ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया।बैठक में आष्टा तहसील अध्यक्ष के रूप में अर्जुन जाट, आष्टा नगर अध्यक्ष राजू जाट, आष्टा विधानसभा अध्यक्ष निवास पुनिया, इच्छावर तहसील अध्यक्ष बलराम खोजा, इच्छावर विधानसभा अध्यक्ष विष्णु जी जाट, तथा जावर तहसील अध्यक्ष रामुतार जाट को दायित्व सौंपा गया।इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर संदीप जी जाट, सक्रिय सदस्य के रूप में जगदीश जी ग्वाल, मुंडू जी मुंडेल, संतोष जी ग्वाल, रामनिवास जी लटियाल, मुकेश पचार, राहुल गुड़िया, राकेश सोहेल, सचिन पैंडल, शुभम मुंडेल, हरिशंकर खोज, विकास सोमरल, विनोद जाट आदि ने समाज की सेवा का संकल्प लिया।जिला प्रवक्ता महेश जाट (आष्टा) ने सभा का संचालन करते हुए सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के उत्थान व संगठन की मजबूती के लिए सभी का सहयोग अनिवार्य है।
👉 इस बैठक के माध्यम से सीहोर जिले के इच्छावर, जावर एवं आष्टा तहसील संगठन का गठन पूर्ण हुआ और आने वाले समय में सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।
