विजयदशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि का विधायक कार्यालय पर किया स्वागत सम्मान

विजयदशमी का पर्व मनाने विधायक ने दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर

आष्टा । गत दिवस सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित की गई विजयदशमी उत्सव समिति के अध्यक्ष के निर्वाचन की बैठक में विजयदशमी उत्सव समिति 2025 के चुने गये नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि का आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के कार्यालय पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भव्य स्वागत और सम्मान किया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे । स्वागत उपरांत विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विजयदशमी उत्सव समिति 2025 के अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि को कहां की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विजयदशमी का पर्व जो असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है उसे हम सब मिलकर के जितना भी अच्छे से अच्छा हो सके, उसे मनाया जाए । किसी बात की चिंता ना करे । विधायक ने कहा कि मेरे योग्य जो भी कार्य हो, वह मुझे अवगत कराया जाए । विजयदशमी का पर्व अच्छे से अच्छा मने इसके लिए विधायक ने राहुल वाल्मीकि को हर संभव सहयोग और मदद का आश्वासन दिया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित थे ।

Leave a Comment