रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर

आष्टा। नगर की सामाजिक संस्था आष्टा युवा संगठन, जो अपने निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती है, ने एक और सराहनीय पहल करते हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में भोपाल के सुप्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. हैदर मोहम्मद खान (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थोपेडिक्स) ने 70 से अधिक मरीजों की जांच कर उनका मार्गदर्शन किया।

आष्टा युवा संगठन द्वारा डॉ. खान का स्वागत सम्मान पत्र प्रदान कर किया गया। संस्था प्रमुख आनंद गोस्वामी ने बताया कि संगठन हमेशा समाज की सेवा के लिए तत्पर है और आने वाले समय में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता—रोहित तोमर, नरेश राजपूत, पवन रांका, भविष्य राठौर, राकेश मेवाड़ा, जितेंद्र ठाकुर, सुनील परमार और दीपक ठाकुर उपस्थित रहे।
संगठन के इस प्रयास की नगरवासियों ने हृदय से प्रशंसा की और कहा कि आष्टा युवा संगठन वास्तव में समाजहित के कार्यों में अपनी पहचान बना रहा है।

