मेहरवान विश्वकर्मा बने विश्वकर्मा समाज आष्टा के उत्सव समिति के अध्यक्ष।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र

आष्टा- विश्वकर्मा समाज आष्टा द्वारा आगामी विश्वकर्मा जन्म महोत्सव के साथ ही सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमो को उत्साह पूर्वक मनाये जाने हेतु मेहरवान विश्वकर्मा को उनके सामाजिक कार्यों में सहभागिता को देखते हुऐ सर्वसम्मति से उन्हे विश्वकर्मा समाज की उत्सव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष मेहरवान विश्वकर्मा ने कहा कि मैं अपने पद पर कार्यरत रहते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करूंगा और समाज के हर एक सदस्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के कार्य को पूर्ण करूंगा।

मेहरवान विश्वकर्मा को उत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर समाज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष मनोहरलाल विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा एडीपीओ, वेदप्रकाश पिपलोदिया, हरिओम विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा फौजी, कृष्णपाल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, विजेन्द्र विश्वकर्मा, श्याम सिलोदिया, शिव श्रीवादी, संदीप विश्वकर्मा, हेमंत विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यगणो ने बधाई प्रेषित की।

Leave a Comment