10 दिनों के होंगे शारदीय नवरात्र,हाथी पर सवार होकर आयेगी मातारानी

शारदीय नवरात्र 2025 इस साल भक्तों के लिए खास होने वाला है। न सिर्फ इसकी अवधि 9 की बजाय 10 दिन की होगी, बल्कि इस बार मां दुर्गा का आगमन गज वाहन (हाथी) पर हो रहा है, जिसे बेहद शुभ और समृद्धिदायक माना जाता है।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मप्र

नगर पुरोहित मनीष पाठक एवं डॉक्टर दीपेश पाठक से साभार

नवरात्रि क्यों माने जाते हैं खास?

नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। यह समय शक्ति, साधना और भक्ति का प्रतीक होता है।

साल में चार बार नवरात्र आते हैं — जिसमें दो गुप्त नवरात्र होते है बाकी चैत्र और शारदीय। इनमें से शारदीय नवरात्र को विशेष महत्व प्राप्त है।9 नहीं, 10 दिन के होंगे नवरात्र नगरपुरोहित पं मनीष पाठक ने बताया कि इस साल 2025 में शारदीय नवरात्र 9 नहीं, बल्कि 10 दिनों के होंगे. नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से होगी. 25 और 26 सितंबर को चतुर्थी तिथि का व्रत रखा जाएगा. इस बार चतुर्थी तिथि दो दिनों तक रहेगी, जिसके कारण शारदीय नवरात्रि में एक दिन की वृद्धि होगी जो शुभकारी है।

नवरात्रि में बढ़ती हुई तिथि का महत्व    नवरात्रि में बढ़ती हुई तिथि को शुभ माना जाता है, जबकि घटती हुई तिथि को अशुभ माना जाता है. नवरात्रि में बढ़ती हुई तिथि शक्ति, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होती है.    शारदीय नवरात्रि का पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है, जो चंद्रमा के बढ़ने का प्रतीक माना गया है. इस समय को अत्यंत सकारात्मक और शक्ति-विकास का कारण माना जाता है.

   

बढ़ती हुई तिथि नई शुरुआत, सृजन और प्रगति का प्रतीक है। इस दौरान की गई साधना फलदायी मानी जाती है.मां दुर्गा इस बार हाथी पर आएंगी — जानिए इसका मतलब।

पं डॉ दीपेश पाठक ने बताया की मां दुर्गा का वास्तविक वाहन तो सिंह है, लेकिन हर साल उनके आगमन का वाहन सप्ताह के पहले दिन पर निर्भर करता है। इस बार नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसका अर्थ है कि मां गज वाहन (हाथी) पर आ रही हैं।गज वाहन के शुभ संकेत:समृद्धि, शांति और स्थायित्व का प्रतीकधरती पर सुखद और फलदायी वर्ष का संकेतपरिवार में खुशहाली और सौभाग्य लाता है।

Leave a Comment