जीवन सिंह ठाकुर शोभाखेड़ी बने सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज आष्टा के अध्यक्ष — कैलाश परमार ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा — सेंधव क्षत्रिय राजपूत समाज आष्टा का अध्यक्ष चुने जाने पर जीवन सिंह ठाकुर शोभाखेड़ी का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने पुष्पमाला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया।सेंधव समाज ट्रस्ट धार्मिक एवं सामाजिक उज्जैन द्वारा राम मंदिर धर्मशाला उज्जैन में आयोजित बैठक में केंद्रीय समिति की अनुशंसा पर सेंधव राजपूत समाज धर्मशाला आष्टा के अध्यक्ष के रूप में जीवन सिंह ठाकुर शोभाखेड़ी की नियुक्ति की गई।इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष एवं प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक कैलाश परमार, सेंधव राजपूत समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर खेनियापुरा ने मिलकर पुष्पमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

परमार ने अपने संबोधन में कहा कि “जीवन सिंह ठाकुर शोभाखेड़ी अत्यंत सरल और सामाजिक व्यक्तित्व के धनी हैं। वे क्षेत्र के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सदैव सक्रिय रहते हैं। उनकी अध्यक्षता में सेंधव समाज का संगठन और भी सशक्त और संगठित होगा।”ज्ञातव्य है कि जीवन सिंह ठाकुर शोभाखेड़ी पूज्य गुरुदेव जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित प्रभु प्रेमी संघ आष्टा के संरक्षक भी हैं।अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के लोगों में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर सचिन शोभाखेड़ी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment