स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की दिशा में आष्टा ने बढ़ाया कदम, वार्ड 17,18 का बहुचर्चित गार्बेज पॉइंट पूर्णतः समाप्त

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

आष्टा नगर ने स्वच्छता की राह पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। वार्ड क्रमांक 18, बैंड वाली गली में स्थित बहुचर्चित गार्बेज पॉइंट को नगर पालिका आष्टा की स्वच्छता टीम ने पूरी तरह साफ कर हटाया है। यह स्थल लंबे समय से स्थानीय समस्या बना हुआ था, किंतु अब इसे कचरा-मुक्त घोषित किया गया है।नगर पालिका की सहयोगी संस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट द्वारा इस स्थान की सतत निगरानी की जा रही है।

संस्था के सदस्य वहां कचरा डालने आए नागरिकों को रोककर कचरा गाड़ी में ही कचरा देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता के प्रति नागरिक सहभागिता बढ़ाई जा रही है।यह समस्त कार्य नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार तथा संबंधित वार्ड पार्षद , लता तेजपाल मुकाती एवं अंजली विशाल चौरसिया की सतत देखरेख में संपादित किए जा रहे हैं। शहर को कचरा-मुक्त बनाने के लिए संस्था और टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।गार्बेज पॉइंट के स्वच्छ होने के बाद सम्मानित जनप्रतिनिधि स्थल पर पहुंचे और नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में आष्टा को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हो सके। टीम में मुख्य रूप से स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री विनोद कुमार सांगते, स्वच्छता नोडल अधिकारी श्री आदित्य तलनेकर, सफाई दरोगा पप्पू खरे ,सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि राजकुमार अकेला एवं विनय सिंह उपस्थित रहेआष्टा का यह कदम शहर के स्वच्छ भविष्य की ओर एक सशक्त संकेत है।

Leave a Comment