लवकुश जयंती पर कुशवाह समाज द्वारा चल समारोह एवं चुनरी यात्रा का होगा आयोजन,आज समाज में निमंत्रण बांटे गए

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

स्थायीन युवा कुशवाह युवा संगठन के बेनर तले होगा आयोजन।

आष्टा:- कुशवाह समाज के प्रमुख नरेंद्र कुशवाहा ने बताया की भगवान लवकुश जयंती पर कुशवाह समाज द्वारा पारम्परिक रूप से सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन कर मनाई जावेगी।

लव कुश जयंती के आमंत्रण पत्र समाज जनों को बांटे गए

कुशवाह समाज युवा संगठन के बेनर तले 29 अक्टूबर दिनांक रविवार को नगर के विभिन्न मार्गो से चुनरी यात्रा एवं भगवान लवकुश की चल यात्रा निकलेगी। वार्ड 17 स्थित कुशवाह समाज की धर्मशाला से चल समारोह एवं चुनरी यात्रा प्रारंभ सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी जो कुशवाह समाज राधाकृष्ण मंदिर, परदेशीपुरा, बुधवारा रोड, गल चौराहा, भाउबाबा मंदिर, कालोनी चौराहा, कन्नौद रोड़ से शिवालय अस्पताल के पीछे बागवाली माता मंदिर पर यात्रा का समापन होगा तथा बागवाली माता मंदिर परिसर में अतिथि सत्कार, भगवान लवकुश आरती एवं

बागवाली माता को चुनरी अपर्ण की जाऐगी तथा भण्डारा होगा। चल समारोह को भव्य रूप देने के लिए वृहद स्तर पर आयोजन समिति द्वारा तैयारी की जा रही हैं।

भगवान राधाकृष्ण एवं भगवान शिव पार्वती के कलाकार उज्जैन से चल समारोह में अपनी आकर्षक प्रस्तुति देगें। घोडी, बग्गी एवं भगवान लवकुश की झॉकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। कुशवाह समाज की महिलाऐं एक जैसी साडियों में सिर पर कलश रखकर चुनरी यात्रा एवं चल समारोह को ओर भव्य बनायेगी। कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस आयोजन की तैयारिया आयोजन समिति द्वारा वृहद स्तर पर की जा रही हैं। समाज के प्रदेश स्तर एवं अन्य जिलो के पदाधिकारियों को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया गया हैं।

चुनाव आचार संहिता के चलते अनुविभागीय दण्डाधिकारी आष्टा से कार्यक्रम की विधिवत् अनुमति भी युवा संगठन प्रमुख राम कुशवाह को दे दी गई हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाजजन् लवकुश जयंती पूर्व अध्यक्ष नारायण कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष जगदीश कुशवाह, कुशवाह समाज पटेल मनोज कुशवाह, कुशवाह समाज पटेल दलकिशोर कुशवाह, भगत सिंह कुशवाह, मोतीलाल कुशवाह, सुनील कुशवाह अध्यक्ष दशहरा समिति, राजकुमार कुशवाह ठेकेदार, मोहनलाल कुशवाह, हेमराज कुशवाह, हंसराज कुशवाह, मनोज कुशवाह, भेरूलाल कुशवाह, युवा संगठन सीहोर जिला अध्यक्ष रवि कुशवाह,

गोपाल कुशवाह, राहुल कुशवाह, अनिल कुशवाह, प्रकाश कुशवाह मामा, अमरचंद कुशवाह, हुकुम कुशवाह बाबूजी नानकपुर, नाथूराम पटेल, किशोरीलाल कुशवाह, श्रीकिशन कुशवाह, कन्हैया कुशवाह, गोपाल कुशवाह, बाबूलाल कुशवाह, रामचरण कुशवाह, अर्जुन कुशवाह, मदन कुशवाह, विक्रम कुशवाह सैंधोखेडी, सुरेश कुशवाह, प्रेमचंद ओमप्रकाश कुशवाह बाउंपुरा, किशोरीलाल कुशवाह पूर्व पटेल, अमृतलाल कुशवाह, नारायण राधेश्याम कुशवाह, युवा संगठन पदाधिकारी सोनू कुशवाह, राम कुशवाह, सुरेश कुशवाह, नरेन्द्र कुशवाह पटेल जीम, लोकेश कुशवाह, राकेश कुशवाह, अभिषेक कुशवाह, भविष्य कुशवाह, कमल कुशवाह, अमन कुशवाह, सतीश कुशवाह, गोलू कुशवाह, अज्जू कुशवाह, महेन्द्र कुशवाह, जितेन्द्र कु शवाह एवं पूरा समाज अपनी सहभागिता प्रदान कर रहा हैं

Leave a Comment