चौकी अमलाहा पुलिस ने 08 साल पुराने प्रकरण मे फरार चल रहे स्थाई वारन्टी को दबोचा

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

*स्थाई वारन्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया*

*आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टीगत वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों पर चौकी अमलाहा पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है इसी कडी मे आज दिनांक 24.10.23 को माननीय न्यायालय आष्टा के वर्ष 2015 के प्रकरण मे फरार चल रहे 01 वारन्टी को को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।*

*पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र राठौर के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अविनाश भोपले एवं अमलाहा चौकी स्टाफ ने माननीय न्यायालय के वर्ष 2015 के प्रकरण मे फरार चल रहे शातिर वारन्टी ओम प्रकाश मेवाडा पिता देवसिह मेवाडा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया।**फरार वारन्टी पेशे से एक ट्रक ड्रायवर था, जो लगातार देश के विभिन्न शहरो मे घुमता रहता था। जिसकी जानकारी परिवार वालो को भी नही रहती थी।

चौकी अमलाहा पुलिस द्वारा मुखबिर तत्र सक्रिय कर लगातार शातिर वारन्टी की जानकारी प्राप्त की जा रही थी। जिसके फलस्वरुप आज दिनांक 24.10.23 को उनि अविनाश भोपले को वारन्टी की विजयादशमी पर घर आने की सूचना मिली । जिस पर कार्यवाही कर आरोपी को इन्दोर भोपाल हाईवे पर दबिश देकर शातिर वारन्टी को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली।*

*सराहनीय योगदानः*- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आष्टा निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिह राठौर , चौकी प्रभारी अमलाहा उपनिरीक्षक अविनाश भोपले , 213 संजय चन्द्रवशी आरक्षक 907 सचिन पटेल, सैनिक गजराज वर्मा का सराहनीय काम रहा है । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है

Leave a Comment