आष्टा पुलिस को मिली सफलता पुलिस थाना आष्टा ने 8 वर्ष पुराने स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

*गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के फरार चल रहे स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा इस आशय के निर्देश इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को दिये गए है।इसी के तारतम्य मे थाना आष्टा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई ।

दिनांक 25.10.2023 को थाना आष्टा पुलिस द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधीश जिला सीहोर द्वारा 8 वर्ष पुराने प्रकरण क्रमांक 2534/2015 धारा 34(2) आबकारी एक्ट,4,6,9 मध्य प्रदेश गोवंश वध, 11 घ,ड़, च पशु क्रूरता अधिनियम के आरोपी तेरे नाम उर्फ फसल पिता बशीर खान कुरैशी जाति मुस्लिम निवासी नलखेड़ा डोंगरपुरा जिला आगर मध्य प्रदेश के जारी स्थाई वारंट तमिल हेतु थाना स्तर पर गठित टीम के द्वारा विभिन्न माध्यमों से वारंटी का पता उठाकर आरोपी को नलखेड़ा जिला आगर से गिरफतार कर कोर्ट में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया ।

महत्वपूर्ण भूमिकाः-निरी.पुष्पेन्द्रसिंह राठौर थाना प्रभारी आष्टा ,प्रआर. सुरेश परमार, आर.हरिभजन,आर. जितेन्द्र परमार, आर.सचिन, आर.शिवराज,विनोद परमार, सै. मोरसिंह आदि।

Leave a Comment