रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं अन्य नागरिकों ने पोस्टर पर मतदाता अपना फर्ज निभाए, वोट डालने अवश्या जाए, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, जैसे स्लोगन के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

मतदाता जागरूकता के लिए बनाए गए सेल्फी पाइंट

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है

और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिलेभर में प्रमुख स्थानों पर मतदाता जागरूकता के लिए पाइंट लगाए गए है। मतदाता इन सेल्फी पाइंट पर फोटो ले रहे है और मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ रहे है।

