आशा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए भारत निवार्चन आयोग द्वारा सीहोर जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए गए है। प्रेक्षकों ने जिले में मतदान केन्द्रो, नाम निर्देशन की कार्यवाही, सामग्री वितरण व्यवस्था सहित अनेक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर सुचारू एवं निर्बाद्ध रूप से मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रेक्षक श्री के. देवगांवकर ने आष्टा में चल रहे निर्वाचन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आष्टा में स्ट्रांग रूम, सामग्री वितरण व्यवस्था और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने मतदान केन्द्रों पर विद्युत, रैम्प, पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री आनन्द सिंह राजावत ने आष्टा में चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी दी।

इछावर में प्रेक्षक श्री सुरेश चौधरी ने आरओ कार्यालय का निरीक्षण किया और आरओ कार्यालय में चल रही नाम निर्देशन पत्र जमा करने की कार्यवाही देखी। उन्होंने सभी अधिकारियों को नाम निर्देशन जमा करने की प्रक्रिया तथा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री जमील खान ने इछावर में चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी दी।


