मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में स्वीप गतिविधियां आयोजित हुई

आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

*आष्टा* मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष तिवारी व अनुविभागीय अधिकारी आनंद सिंह राजावत के निर्देश पर विकास खंड आष्टा में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

इसके तहत मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समस्त हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता, मतदाता को शपथ दिलवाना, मानव श्रंखला , मेंहदी प्रतियोगिता एवम अन्य गतिविधि द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

शासकीय माडल हायर सेकंडरी स्कूल आष्टा में मतदान की शपथ दिलाई गई, सी.एम. राइज उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल आष्टा में मानव श्रंखला बनवाई गई, मैना हायर सेकेण्डरी स्कूल में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित हुई , विकास खंड आष्टा में समस्त गतिविधियो के लिए समस्त प्राचार्य को विकास खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह राजपूत द्वारा प्रेरित किया जा रहा है।

मुख्य रूप से सीएम राइज प्राचार्य सित्वत खान ,अनिल कुमार श्रीवास्तव समन्यक, विष्णु पंवार, विजय सिंह जायसवाल,धीरज सिंह राजपूत, राजेंद्र गहरवार, जनशिक्षक रजनीकर महेश्वरी, ज्ञान सिंह मेवाडा , केदार सिंह मेवाड़ा, सम्राट कुमार ढोके एवम समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment