रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

सीहोर,05 नवम्बर,2023 सेतीस वें नेशनल गेम्स का आयोजन गोवा में किया गया। इस 37वें नेशनल गेम्स में 500 मीटर कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में सीहोर की कावेरी ढीमर और उसकी सहायोगी शिवानी वर्मा मध्यप्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीता।

इस दौरान केरेला की टीम ने सिल्वर और उड़ीसा की टीम ने ब्राँज मेडल हासिल किया। सेतीस वें नेशनल गेम्स में गोल्ड लाने वाली कावेरी ढीमर सीहोर जिले के ग्राम मंडी की निवासी है। कावेरी ढीमर ने अक्टूबर 2021 में हिमाचल प्रदेश में हुई 31 वीं राष्ट्रीय सीनियर कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था और सात स्वर्ण पदक अर्जित किए थे। इसके अलावा भी कावेरी ढीमर ने कैनोइंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण और रजत पदक जीते है। उल्लेखनीय है कि गोवा में 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक 37वें नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया।

इसमें कैनोइंग, फुटबॉल, रोल बॉल, गोल्फ, सेपकट करॉ, स्क्वे मार्शल आर्ट, कलियारापट्टू, पेनकक सहित कुल 43 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशो के खिलाड़ी शामिल हुए।


