धनतेरस के अवसर पर मतदाता जागरूकता रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

प्रतिभागी भेज सकते है सेल्फी के साथ रंगोली दस सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियो को किया जाएगा पुरूस्कृत

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत धनतेरस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता को आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियो को कलेक्टर श्री प्रवीण द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा।

इस रंगोली प्रतियोगिता के संबंध में सहायक कलेक्टर श्री अर्पित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि धनतेरस 10 नवंबर से दीवाली 12 नवंबर तक यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता पर आधारित रंगोली बनाकर सेल्फी के साथ पोस्ट करना होगा। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 7974261426 पर भेज सकते है। चुने गए 10 प्रतिभागियों को कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा।

मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रीन फील्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल आष्टा में विद्यार्थियो ने मानव श्रृंखला बनाक मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टॉफ ने मतदाता जागरूकता की शपथ भी ली।

Leave a Comment