कलेक्टर श्री सिंह ने आष्टा में ईव्हीएम कमिशनिंग कार्य का किया निरीक्षण

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर मध्य प्रदेश

विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने आष्टा स्ट्रांग रूम में ईव्हीएम कमिश्निंग कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने ईव्हीएम कमिशनिंग की प्रक्रिया देखी और कमिशनिंग कर रहे अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सभी कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment