सीहोर जिले के 9 लाख 97 हजार 959 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

आष्टा से राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण

जिले की चारो विधानसभा में 6206 कर्मचारी सम्पन्न कराएंगे मतदान

90 पोलिंग बूथों की कमान होगी 661 महिला कर्मी के हाथों में 327

माइक्रो आर्ब्जवर रखेंगे मतदान पर नजर जिले की चारो विधानसभा के लिए 129 सेक्टर अधिकारी बनाए गए

जिले की चारो विधानसभा के लिए 4067 सुरक्षा जवानों की लगाई गई ड्यूटी

विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत प्रदेश के साथ ही जिले में भी 17 नवंबर को मतदान होगा। जिले में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि जिले की चारो विधानसभा में मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1238 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें बुधनी में 363, आष्टा में 335, इछावर में 275 तथा सीहोर में 265 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कुल 6206 कर्मचारी मतदान सम्पन्न कराएंगे। मतदान कराने वाले कर्मचारियों में 4719 पुरूष तथा 1487 महिला कर्मी है।

90 पोलिंग बूथ का 661 महिला कर्मी करेंगी संचालन जिले में 90 ऐसे मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनका पूरी तरह संचालन महिला कर्मी करेंगी। इन पोलिंग बूथ में 661 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन महिला कर्मियों को सुचारू रूप से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।

बुधनी विधानसभा में महिला कर्मियों द्वारा संचालित 20 मतदान केन्द्रों में 162 महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार आष्टा में महिला कर्मियों द्वारा संचालित 25 मतदान केन्द्रों में 160 महिला कर्मियो, इछावर के 15 मतदान केन्द्रों में 60 महिला कर्मियों तथा सीहोर में 40 मतदान केन्द्रों में 279 महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Comment